बैटल ऑफ गलवान’ से पहले सलमान का बड़ा हिंट! मोहनलाल-ममूटी का टीजर शेयर कर छेड़ी नई चर्चा

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर खबरों में हैं, लेकिन हाल ही में उनकी एक नई सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है। सलमान खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) और ममूटी (Mammootty) की आगामी फिल्म ‘पैट्रियट’ (Patriot) का टीजर साझा किया है।

इस टीजर को शेयर करते हुए सलमान ने जो कैप्शन दिया, उसने लोगों का ध्यान खींचा। सलमान ने लिखा, “इंडिया सिनेमा के तीन बड़े एम को साथ देखना काफी रोमांचक होगा। टीजर रिलीज हो गया है।” इस कैप्शन को, जिसमें ‘पैट्रियट’ के निर्देशक महेश नारायणन (Mahesh Narayanan) का नाम भी शामिल है, देखने के बाद सलमान के फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह भाईजान और महेश नारायणन की आने वाली फिल्म का एक अप्रत्यक्ष संकेत है।

महेश नारायणन के साथ चल रही है मीटिंग: दरअसल, खबरें आ रही हैं कि सलमान खान मलयालम सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर महेश नारायणन के साथ एक पीरियड एक्शन थ्रिलर फिल्म पर बातचीत कर रहे हैं। यह फिल्म 1970 से 1990 के दशक के बैकड्रॉप पर आधारित होगी। दोनों के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर कई मीटिंग्स हो चुकी हैं और बात सही दिशा में बढ़ रही है। मोहनलाल और ममूटी की फिल्म के टीजर को शेयर करके, सलमान ने संभवतः अपने और महेश नारायणन के अपकमिंग प्रोजेक्ट की तरफ इशारा किया है, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *