मुंबई में डांसर गिरफ्तार,’गोरेगांव के रॉयल पाम्स विला में सहकर्मी महिला डांसर से यौन उत्पीड़न का आरोप

मुंबई की आरे (Aarey) पुलिस ने अपनी ३१ वर्षीय सहकर्मी महिला डांसर के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के आरोप में एक २९ वर्षीय पुरुष डांसर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आशुतोष मोहंती के रूप में हुई है, जो मलाड वेस्ट का रहने वाला है। उसे पिछले सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में गिरफ्तार किया गया और वह इस समय पुलिस हिरासत में है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना १७ मार्च, २०२५ को गोरेगांव वेस्ट के आरे कॉलोनी, रॉयल पाम्स के एक विला में हुई थी। पीड़िता और आरोपी दोनों एक ही डांस प्रोफेशन में हैं और एक-दूसरे को जानते थे। आरोपी ओडिशा का है, जबकि पीड़िता मेघालय से है।

उन्होंने पहले एक साथ काम किया था और परफॉर्मेंस के लिए गोवा भी गए थे। मुंबई लौटने के बाद, पीड़िता ने डांस सीखने के लिए उससे संपर्क किया। वे प्रैक्टिस के लिए रॉयल पाम्स के विला में पहुँचे। स्विमिंग और डांस प्रैक्टिस के बाद, उन्होंने खाना ऑर्डर किया, शराब का सेवन किया और साथ में स्मोक किया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने महिला सहकर्मी का यौन उत्पीड़न किया।

महिला ने सितंबर के अंतिम सप्ताह में आरे पुलिस से संपर्क किया और अपने सहकर्मी के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर, पुलिस ने उसी दिन मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *