NCRB की देरी से बढ़ी राजस्थान सरकार की मुश्किल! 2023 के अपराध आंकड़ों पर अब देनी पड़ रही सफाई

अपराध के आंकड़े जारी करने में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की देरी राजस्थान की भाजपा सरकार के लिए गले की फांस बन गई है। NCRB ने वर्ष 2023 के अपराधों की रिपोर्ट अक्टूबर 2025 में जारी की है। राजस्थान में वर्ष 2023 में अपराध का आंकड़ा बहुत ज्यादा था, लेकिन यह रिपोर्ट अब जारी होने से भाजपा सरकार को वर्तमान में अपराधों में कमी आने का हवाला देकर स्थिति स्पष्ट करनी पड़ रही है।

रिपोर्ट जारी करने में दो वर्ष की देरी: NCRB कुछ साल पहले तक वर्ष समाप्त होने के कुछ माह बाद ही अपराध के आंकड़े जारी करता था, लेकिन कुछ वर्षों से रिपोर्ट जारी करने में दो वर्ष का समय लग रहा है। इससे रिपोर्ट में उजागर पुराने अपराध के आंकड़े कई राज्यों की सरकारों के लिए असहज स्थिति पैदा कर रहे हैं। राजस्थान में नवंबर 2023 में कांग्रेस की सरकार थी, और चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बन गई।

पुलिस मुख्यालय की सफाई: NCRB रिपोर्ट में जारी वर्ष 2023 के अपराध के आंकड़ों को लेकर राज्य सरकार ने पुलिस मुख्यालय से रिपोर्ट तलब की। बुधवार देर रात पुलिस मुख्यालय ने आंकड़े जारी कर स्पष्ट किया कि वर्ष 2024 व 2025 में अपराधों में 19.45 प्रतिशत की कमी आई है। पुलिस मुख्यालय अब वर्तमान में घटे हुए अपराध के आंकड़ों के माध्यम से राज्य सरकार की स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास कर रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *