घर में खड़ी थी कार, फिर भी कट गया ₹1000 का चालान! झारखंड पुलिस की बड़ी लापरवाही, हैरान हुए कार मालिक

देश में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या के बीच सरकार सड़क सुरक्षा अभियान चला रही है। लेकिन झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया के निवासी आनंद कुमार सिंह के साथ एक अजीब घटना घटी है, जिसने ट्रैफिक पुलिस की गंभीर लापरवाही उजागर कर दी है।

कार घर पर, जुर्माना हेलमेट न पहनने का: दरअसल, आनंद कुमार सिंह की कार संख्या JH 09 BB 5161 पर बोकारो में झारखंड ट्रैफिक पुलिस ने एक ई-चालान जारी किया। चालान में लिखा गया कि चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था और मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 194D के तहत 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह देखकर आनंद दंग रह गए, क्योंकि चालान कटने के समय वे हजारीबाग में थे और उनकी कार झुमरी तिलैया के बिशनपुर रोड पर घर में खड़ी थी। उन्होंने सवाल उठाया, “आखिर कार चलाते समय हेलमेट पहनने का नियम कहां से आ गया?”

गलत नंबर पर कटा चालान: जब आनंद ने चालान को गौर से देखा तो पाया कि फोटो में एक बाइक चालक बिना हेलमेट के दिखाई दे रहा है, जिसकी गाड़ी का नंबर JH 09 BB 1561 है। लेकिन गलती से ट्रैफिक पुलिस ने उसी नंबर को उनकी कार के नंबर (5161) से मिलाते हुए चालान जारी कर दिया। इस लापरवाही का नतीजा यह हुआ कि असली नियम तोड़ने वाला बच निकला और निर्दोष आनंद पर जुर्माना लग गया।

जुर्माने से परेशान कार मालिक: आनंद ने तुरंत आरटीओ (RTO) के पास शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आठ दिन बीत जाने के बाद भी उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरटीओ की वेबसाइट पर अब भी उनके नाम से चालान दर्ज है। इस लापरवाही के चलते आनंद परेशान हैं और उनका कीमती समय बर्बाद हो रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *