बड़ी खबर,’जुबिन गर्ग मौत मामले में नया मोड़! गिरफ्तार आयोजक ने CBI या NIA जांच के लिए SC का दरवाजा खटखटाया
मशहूर गायक जुबिन गर्ग की रहस्यमय मौत के मामले में एक नाटकीय मोड़ आया है। ‘नॉर्थईस्ट इंडिया फेस्टिवल’ के आयोजक श्यामकानु महंत, जिन्हें असम पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उन्होंने मामले की जांच राज्य सीआईडी (CID) से सीबीआई (CBI) या एनआईए (NIA) को सौंपने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
महंत, जिन्हें गायक के मैनेजर समेत अन्य लोगों के साथ हाल ही में गिरफ्तार किया गया है, ने अपने खिलाफ लगाए गए हत्या (Murder) और अन्य आरोपों को “निराधार” बताया है। उन्होंने अपनी याचिका में असम पुलिस की सीआईडी/एसआईटी से केंद्रीय एजेंसी को जांच स्थानांतरित करने की मांग की है।
गिरफ्तारी के बावजूद, महंत ने सुप्रीम कोर्ट से यह भी अनुरोध किया है कि एक सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में जांच की निगरानी की जाए। उन्होंने आरोप लगाया है कि मीडिया और जनता के भारी आक्रोश के कारण उनके जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को गंभीर खतरा है और उन्हें “सोची-समझी साजिश का शिकार” बनाया जा रहा है।
श्यामकानु महंत की यह याचिका जुबिन गर्ग मौत मामले की जांच को और अधिक जटिल बनाती है। असम पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) पहले ही इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और जांच तेज कर दी है।