‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान को भारी चोट! IAF चीफ का खुलासा: 12 लड़ाकू विमान, F-16 समेत कई बेस तबाह।
भारतीय वायुसेना (IAF) प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने एयर फोर्स डे (८ अक्टूबर) से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मई माह में पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने पुष्टि की है कि ७ से १० मई तक चले इस अभियान में भारत ने पाकिस्तान के कम से कम १२ लड़ाकू और सैन्य विमानों को नष्ट कर दिया, जिनमें ४ से ५ उन्नत F-16 और कई JF-17 जेट शामिल थे।
पाकिस्तान के झूठे दावों पर तंज: एयर चीफ मार्शल सिंह ने पाकिस्तानी मीडिया और सेना द्वारा किए जा रहे नुकसान के झूठे दावों की पोल खोली। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अगर पाकिस्तान को लगता है कि उसने १५ भारतीय विमान गिरा दिए हैं, तो उन्हें सोचने दीजिए। उनकी जो मनगढ़ंत कहानियां हैं, वे चलने दीजिए। हमारे पास उनके नुकसान के पुख्ता सबूत हैं।”
S-400 ने निभाई ‘गेम चेंजर’ की भूमिका: IAF प्रमुख ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सबसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर लॉन्ग रेंज स्ट्राइक का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि हाल ही में शामिल किए गए S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने ‘गेम-चेंजर’ की भूमिका निभाई। इसकी मदद से ३०० किलोमीटर दूर तक उड़ रहे पाकिस्तानी विमानों को ध्वस्त किया गया।
- इस स्ट्राइक में एक AWACS/सिग्नल इंटेलिजेंस विमान और कम से कम ५ हाई-टेक लड़ाकू विमान ध्वस्त हुए।
- IAF प्रमुख ने इसे अब तक का सबसे लंबी दूरी का सफल एयर डिफेंस सिस्टम बताया।
पाक को हुआ भारी नुकसान: एयर चीफ मार्शल सिंह के अनुसार, भारतीय हमलों में पाकिस्तान को जमीनी और हवाई दोनों मोर्चों पर व्यापक नुकसान पहुंचा।
- जमीन पर खड़े रखरखाव वाले ४ से ५ F-16 विमान नष्ट हुए।
- हवा में हुई कार्रवाई में ५ उन्नत JF-17 या F-16 श्रेणी के लड़ाकू विमान गिराए गए।
- हमलों में बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का मुख्यालय, ४ रडार सिस्टम, २ कमांड और कंट्रोल सेंटर, २ हवाई अड्डों के रनवे, ३ हैंगर और एक C-130 श्रेणी का विमान भी नष्ट किया गया था।
IAF प्रमुख ने यह भी जानकारी दी कि भविष्य में तीनों सेनाएं मिलकर एक संयुक्त वायु रक्षा प्रणाली ‘सुदर्शन चक्र’ पर काम कर रही हैं, जिससे भारत की सुरक्षा और मजबूत होगी।