4 बच्चों की मां पति को धोखा देकर प्रेमी संग फरार, बस स्टैंड पर हुआ ड्रामा

4 बच्चों की मां पति को धोखा देकर प्रेमी संग फरार, बस स्टैंड पर हुआ ड्रामा

मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां चार बच्चों की मां अपने रिश्तेदार प्रेमी के साथ भाग गई। करीब 11 साल पहले राजाराम से शादी करने वाली महिला रामदेवी का पिछले पांच सालों से सुनील श्रीवास नामक रिश्तेदार के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। यह घटना गुरुवार सुबह छतरपुर बस स्टैंड पर हुई। दिल्ली से गांव लौटते समय रामदेवी ने पति राजाराम को बच्चों को शौचालय ले जाने को कहा और इसी मौके का फायदा उठाकर वह प्रेमी सुनील के साथ फरार हो गईं।

पीड़ित पति राजाराम ने पुलिस को बताया कि रामदेवी अपने साथ बेटी की शादी के लिए जमा किए गए 74,000 रुपये नकद और खाते में रखे पैसे भी ले गई हैं। पति ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं, रामदेवी के मायके वालों ने उससे किसी भी तरह का संबंध रखने से इनकार कर दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *