मौत का ‘कोल्ड सिरप, ‘सीएम ने आनन-फानन में बदला कार्यक्रम, 14 बच्चों की मौत पर छिंदवाड़ा में राजनीतिक उबाल!

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया क्षेत्र में एक प्रतिबंधित कोल्ड कफ सिरप पीने से 11 बच्चों सहित कुल 14 बच्चों की मौत हो गई है। इस भयावह घटना के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है और राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपना जबलपुर का प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया है। वह आज, सोमवार को आनन-फानन में छिंदवाड़ा के परासिया जाने का कार्यक्रम बनाया है।

मुख्यमंत्री का अचानक दौरा: प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 1.40 बजे छिंदवाड़ा हवाई पट्टी पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर के जरिए परासिया जाएंगे। दोपहर 1.55 से 3.25 बजे तक वह मृतक बच्चों के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात करेंगे, जिसके बाद वह भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।

जीतू पटवारी ने माँगा स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा: वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी परासिया पहुंचकर पीड़ित अभिभावकों से मिले। पटवारी ने इस मामले में स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य मंत्री और प्रधान सचिव (PS) से इस्तीफे की मांग की है।

पटवारी ने कहा कि इस मामले में सिर्फ डॉक्टर को गिरफ्तार करने से काम नहीं चलेगा, यह केवल ‘लीपापोती’ है। उन्होंने तर्क दिया कि डॉक्टर का काम केवल दवाई लिखना होता है। अगर इस प्रकार की प्रतिबंधित दवाई पूरे प्रदेश में वितरित हुई है, तो केवल डॉक्टरों पर कार्रवाई करना सही नहीं है। उन्होंने इस पूरे मामले के लिए जिम्मेदार दवा कंपनी और उच्च अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *