बीरा पंचायत SBI मैनेजर ने निभाया मानवता का धर्म: दिवंगत खाताधारक के परिजनों को दिलवाया बीमा क्लेम

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की बीरा पंचायत स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) शाखा के प्रबंधक राहुल गंगोरिया के प्रयासों से, दिवंगत खाता धारक दीनदयाल लोध के परिजनों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के तहत ०2 लाख रुपए का क्लेम प्राप्त हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, श्री लोध की हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में दुःखद मृत्यु हो गई थी। उनकी असामयिक मृत्यु के कारण, आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के सामने अत्यंत कठिन परिस्थितियाँ उत्पन्न हो गई थीं।

घटना की सूचना मिलते ही, शाखा प्रबंधक श्री गंगोरिया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक दस्तावेज पूरे कराए और बीमा क्लेम की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया।

इस सहयोग के लिए, दीनदयाल लोध के परिजनों ने भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक और कियोस्क संचालक का आभार व्यक्त किया है। परिजनों ने कहा कि यह राशि आने वाले समय में परिवार की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण साबित होगी और उनके लिए बड़ा सहारा बनी है।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक श्री गंगोरिया ने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि मात्र २० रुपए में मिलने वाला यह सुरक्षा बीमा (PMSBY) सभी खाताधारकों को लेना चाहिए, ताकि किसी भी आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में उनके परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *