सिर्फ iPhone नहीं! Samsung, Nothing और Smart TV पर बंपर डिस्काउंट, GST घटने से ग्राहकों को डबल फायदा
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart ने अपनी ‘Big Bang Diwali Sale’ की शुरुआत कर दी है। इस सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन्स से लेकर होम अप्लायंस तक कई प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। कम दाम पर सामान खरीद कर ग्राहक अपनी दिवाली की खरीदारी सस्ते में पूरी कर सकते हैं। सेल में सबसे ज्यादा फोकस प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर है, जिसमें Apple, Samsung और Nothing जैसे ब्रांड्स शामिल हैं।
iPhone 16 पर जबरदस्त डील
जिन ग्राहकों ने फ्लिपकार्ट की ‘बिग बिलियन डेज़’ सेल में आईफोन खरीदने का मौका गंवा दिया था, उनके लिए यह एक और बेहतरीन मौका है।
- iPhone 16: डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के बाद iPhone 16 सिर्फ ₹५४,९९९ की कीमत पर उपलब्ध है। इस कीमत में ₹३,००० का बैंक डिस्काउंट भी शामिल है।
- iPhone 16 Pro: यह ₹८४,९९९ में उपलब्ध है।
- iPhone 16 Pro Max: इसे ₹१,०२,९९९ में खरीदा जा सकता है।
- पुराना मॉडल iPhone 14 डिस्काउंट के बाद ₹४२,९९९ में मिल रहा है।
Samsung और Nothing पर ऑफर
प्रीमियम एंड्रॉयड सेगमेंट में भी बड़ी डील्स मौजूद हैं।
- Samsung Galaxy S24: सैमसंग के इस फ्लैगशिप फोन को आप सिर्फ ₹३८,९९९ में खरीद सकते हैं।
- Samsung Galaxy A35 5G को ₹१७,९९९ में और Samsung Galaxy S24 FE को ₹२९,९९९ में खरीदा जा सकता है।
- बजट सेगमेंट में Galaxy F36 सिर्फ ₹१३,९९९ में मिल रहा है।
- जुलाई में ₹७९,९९९ की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ Nothing Phone 3 लगभग आधी कीमत पर यानी सिर्फ ₹३९,९९९ में मिल रहा है।
- Nothing Phone 3a Pro भी डिस्काउंट के बाद ₹२४,९९९ में उपलब्ध है।
स्मार्ट टीवी पर डबल फायदा
स्मार्टफोन्स के अलावा इस सेल में स्मार्ट टीवी पर भी बंपर डिस्काउंट है। ग्राहक ₹२०,००० से कम कीमत में ४३-इंच तक के स्मार्ट टीवी खरीद सकते हैं। टीवी पर यह ऑफर इसलिए भी खास है क्योंकि सितंबर महीने में सरकार ने स्मार्ट टीवी पर GST Rate को २८% से घटाकर १८% कर दिया था। GST Rate में कटौती और फ्लिपकार्ट सेल के डिस्काउंट का फायदा उठाकर ग्राहक टीवी पर डबल बचत कर सकते हैं।