नोबेल पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो से राहुल गांधी की तुलना, कांग्रेस प्रवक्ता बोले- ‘दोनों लड़ रहे संविधान बचाने की लड़ाई’
वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो (María Corina Machado) को साल २०२५ में नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize 2025) से सम्मानित किया गया है। मचाडो को पुरस्कार मिलने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुरंद्र राजपूत (Surandra Rajput) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को उनसे कंपेयर किया है। प्रवक्ता ने कहा कि मचाडो को संविधान की रक्षा के लिए पुरस्कार मिला, वहीं राहुल गांधी भारत के संविधान को बचाने में लगे हुए हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता ने क्या कहा?
सुरंद्र राजपूत ने कहा कि “इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला के विपक्ष के नेता को संविधान की रक्षा के लिए दिया गया है। हिंदुस्तान में विपक्ष के नेता राहुल गांधी देश के संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।”
नोबल शांति पुरस्कार चाहते थे डोनाल्ड ट्रंप
आपको बता दें कि, इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर काफी चर्चा थी। इस पुरस्कार के लिए पाकिस्तान, इजरायल, रूस, अजरबैजान, थाईलैंड, आर्मेनिया और कंबोडिया जैसे कई देशों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को नामांकित किया था। नोबेल शांति पुरस्कार २०२५ जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए कुल ३३८ नामांकन प्राप्त हुए हैं। इनमें से ९४ संगठन और विभिन्न क्षेत्रों के २४४ लोग शामिल थे।