दिवाली से पहले पंखे की सफाई का आसान जुगाड़! बिना सीढ़ी और हाथ गंदे किए मिनटों में ऐसे चमकाएं सीलिंग फैन
दीपावली (Diwali) नजदीक है और इसको लेकर घरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। घरों में लोग सफाई में जुट गए हैं। घर की सफाई करते-करते अक्सर थकावट हो जाती है। लेकिन क्या आपने घर की सफाई के कभी आसान तरीके अपनाए हैं? अगर आप इसके आसान तरीके अपनाएंगे तो शायद घर की सफाई आसान हो जाएगी।
इसी क्रम में आज हम आपको बताने वाले हैं आपके घर में लगे सीलिंग फैन (Ceiling Fan) को आसान तरीके से साफ करने के तौर-तरीके। जिससे न आपके हाथ गंदे होंगे और न ही आपको थकावट होगी, और आपका पंखा भी आसानी से साफ हो जाएगा।
पंखे में जम जाती है धूल-मिट्टी की परत
आपने देखा होगा कि पंखे की ब्लेड्स पर अक्सर धूल की परतें जम जाती हैं और उसे हटाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा आसान तरीका बताने वाले हैं जिससे आप आसानी से अपने पंखे को बिना थके साफ कर सकते हैं। आमतौर पर हमें स्टूल या सीढ़ी लगानी पड़ती है, लेकिन अब आप नीचे से ही पंखे की सफाई कर सकेंगे।
कैसे करें अपने पंखे को साफ
पंखे की सफाई के लिए आपको तीन से चार चीजों की जरूरत पड़ेगी:
१. कपड़ा सुखाने वाला हैंगर (Clothes Hanger): एक हैंगर लें। २. एक लंबी लकड़ी (Long Stick): एक लंबी लकड़ी लें जो नीचे से पंखे तक पहुँच सके। ३. स्पंज वाला फोम (Sponge/Foam): सफाई के लिए स्पंज वाला फोम लें।
‘फैन क्लीनिंग टूल’ बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका:
१. सबसे पहले स्पंज वाले फोम को हैंगर में अच्छे से बांध दें। २. उसके बाद हैंगर को लंबी लकड़ी में अच्छे से बांध लें। इस तरह आपका ‘फैन क्लीनिंग टूल’ तैयार हो जाएगा। ३. अब एक बाल्टी में डिटर्जेंट या जो भी सफाई का घोल आप इस्तेमाल करते हैं, उसे तैयार करें। ४. फोम को पानी में डुबोएं, लेकिन निकालने के बाद उसका पानी अच्छे से निचोड़ लें, ताकि वह सिर्फ भीगा रहे। ५. फिर उससे अपने पंखे की सफाई नीचे से ही करें। महज कुछ मिनटों में आपका पंखा बिल्कुल चमकने लगेगा। न ज्यादा परेशानी होगी और न ही थकावट।