सोने का अंडा देने वाली मुर्गी! 10 साल में 40,000% रिटर्न, क्या आपने इन 5 दमदार मल्टीबैगर में किया है निवेश?
कल्पना कीजिए, दस साल पहले आपने कुछ हज़ार रुपये एक साधारण शेयर में लगाए और आज वही निवेश करोड़ों में बदल चुका है। जहां ज़्यादातर निवेशक सुरक्षित रिटर्न की तलाश में रहते हैं, वहीं कुछ चुनिंदा कंपनियां ऐसी मल्टीबैगर सितारे बनी हैं, जिन्होंने निवेशकों को हज़ारों फीसदी से लेकर लाखों फीसदी तक के धमाकेदार रिटर्न दिए हैं।
इस रिपोर्ट में आप उन पाँच कंपनियों के बारे में जानेंगे, जिन्होंने पिछले दस साल में निवेशकों को शानदार मुनाफ़ा कराया है। इनमें Authum Investment, Waaree Energies और Lloyds Metals जैसी कंपनियाँ शामिल हैं। पिछले दशक में, जब वैश्विक महामारी और आर्थिक उथल-पुथल ने बाज़ारों को हिला दिया था, तब इन कंपनियों ने न सिर्फ़ अपनी मज़बूती साबित की, बल्कि निवेशकों के सपनों को पंख दिए।
1. Authum Invstmnt (NBFC सेक्टर) इस लिस्ट में पहला नाम है Authum Invstmnt का, जो NBFC सेक्टर में काम करती है। मौजूदा वक़्त में ऑथम इन्वेस्टमेंट के एक शेयर की क़ीमत 3252.90 रुपये है। पिछले तीन महीने में कंपनी के शेयर में 22 फीसदी से अधिक उछाल आया है। 11 जून 2015 को इस कंपनी के एक शेयर की क़ीमत 1.33 रुपये थी। बीते 10 साल में कंपनी ने 2,47,166 फीसदी का रिकॉर्ड तोड़ रिटर्न दिया है। यानी, आपका 1 लाख रुपये का निवेश बढ़कर 24 करोड़ 71 लाख 66 हज़ार रुपये बन गया।
2. Waaree Renewables (सौर ऊर्जा) वारी रिन्यूएबल्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड Waaree Energies की एक सहायक कंपनी है। यह सौर ऊर्जा से संबंधित EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन) ठेके लेती है। आज इसके शेयर में 11 फीसदी का उछाल आया है और यह 1265 रुपये पर कारोबार कर रहा है। लॉन्ग टर्म में यह स्टॉक निवेशकों के लिए सोने के अंडे देने वाली मुर्गी साबित हुआ। पिछले 10 साल में निवेशकों को 40,201 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न मिला है। यानी, 1 लाख रुपये 4 करोड़ 02 लाख 01 हज़ार 400 रुपये हो गया।
3. Lloyds Metals & Energy (मेटल्स, माइनिंग) सोमवार को मेटल्स, माइनिंग और एनर्जी सेक्टर में काम करने वाली कंपनी Lloyds Metals & Energy के शेयर 1331.80 रुपये पर कारोबार कर रही है। stockanalysis के आंकड़ों के अनुसार पिछले दस साल में इस कंपनी के शेयर ने 35,730 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है।
4. Refex Industries Limited (ग्रीन मोबिलिटी) रेफेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में भी तूफ़ान आया है। यह पावर से लेकर ग्रीन मोबिलिटी और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे कई सेक्टरों में काम करती है। इसके शेयर अभी 352.85 रुपये पर मिल रहा है। पिछले एक दशक में निवेशकों का इन्वेस्टमेंट 18,496 फीसदी बढ़ा है।
5. NIBE (डिफेंस और इंजीनियरिंग) Nibe Limited एक भारतीय डिफेंस और इंजीनियरिंग कंपनी है, जो रक्षा उपकरणों, रॉकेट लॉन्चर्स, टैंक के पार्ट्स और प्रिसीजन मेटल कंपोनेंट्स का निर्माण करती है। सोमवार को 12 बजे इसके शेयर की क़ीमत 1311.40 रुपये पर है। पिछले 10 साल में कंपनी ने इन्वेस्टर को 16,320 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। यानी 1 लाख रुपये 1 करोड़ 63 लाख रुपये हो गए हैं।