‘जोगी बाबा’ का खौफ! एक और कुख्यात अपराधी एनकाउंटर में मारा गया, मासूमों से दरिंदगी का था आरोपी
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) जिले में पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को मुठभेड़ (Encounter) में मार गिराया है। यह घटना सोमवार सुबह सरूरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान हुई। मारे गए आरोपी की पहचान शहज़ाद उर्फ़ निक्की के रूप में हुई है, जिस पर लूट, हत्या के प्रयास और नाबालिग से बलात्कार जैसे लगभग ८ मामले दर्ज थे और इसे वांटेड घोषित किया गया था।
मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विपिन टाडा ने एएनआई (ANI) को बताया, “सरूरपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई।” एसएसपी के मुताबिक, शहज़ाद पहले भी एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में पांच साल जेल की सज़ा काट चुका था। जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर एक 7 साल की बच्ची के साथ गंभीर अपराध किया था, जिससे पीड़िता को गंभीर चोटें आईं।
पुलिस ने बताया कि शहज़ाद पर ₹25,000 रुपये का इनाम घोषित था और वह 9 महीनों से फरार चल रहा था। इलाके में गश्त के दौरान पुलिस को शहज़ाद के छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद उसे घेरा गया। शहज़ाद ने पुलिस टीम पर गोली चलाई, जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी को पास के चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जहाँ से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।