7 करोड़ बार देखा गया ये वीडियो: पति को हराने के लिए पत्नी ने चली ऐसी चाल, जनता बोली- ‘सही खेल गई गुरु’
पति-पत्नी के एक मजेदार चैलेंज का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिसे देखकर नेटिजन्स हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। दरअसल, वायरल क्लिप में पत्नी ने एक ऐसी चाल चली कि पति चाहकर भी चैलेंज नहीं जीत पाया और उसे हार माननी पड़ी। वहीं, इंटरनेट की जनता बीवी की होशियारी पर फिदा होकर कह रही है, “सही खेल गई गुरु।”
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला टेबल पर चार जूस से आधे भरे गिलास और चार जूस से भरे ढक्कन, साथ ही कुछ 100-100 रुपये के नोट रखती है। इसके बाद अपने पति से कहती है कि न तो वह उसके गिलास को हाथ लगाएगा और न ही वह उसके ढक्कन को छुएगी। चैलेंज यह है कि दोनों को अपने-अपने हिस्से का जूस सबसे पहले खत्म करना है, और जिसने ऐसा कर दिया, वह जीत जाएगा।
बीवी ने चला ‘मास्टरस्ट्रोक’
जाहिर है, आप भी यही सोच रहे होंगे कि पति तो आसानी से जीत जाएगा, क्योंकि ढक्कन में जूस कम था और उसे खत्म करने में कितना ही समय लगेगा? लेकिन पत्नी कुछ कम नहीं थी। उसने ऐन वक्त पर ऐसा ‘मास्टरस्ट्रोक’ चला कि पति ‘चारों खाने चित’ हो गया।
वीडियो में आप देखेंगे कि पति चाहकर भी चैलेंज पूरा नहीं कर पाया और उसकी पत्नी हंसते-हंसते पैसे उठाकर वहां से चलती बनी। महिला का ‘स्मार्ट मूव’ देखकर पति का रिएक्शन देखने लायक था।
यह मजेदार चैलेंज वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘@mr_mrs_op’ नामक अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 7 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, और 16 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। यूजर ने कैप्शन में लिखा, “आज नहीं जीतने दूंगी।” एक यूजर ने पति को मज़ाकिया सुझाव दिया, “अरे यार गिलास में थूकना था।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “सही खेल गई गुरु।”