बाजार में गिरावट के बावजूद 4% चढ़ा यह एक्सप्लोरेशन स्टॉक: JSW Energy और Coal India से मिले ₹16 करोड़ के नए ऑर्डर

13 अक्टूबर को भारतीय बाजार में बिकवाली का माहौल देखने को मिला। इसके बावजूद, निवेशकों की नज़र साउथ वेस्ट पिनैकल एक्सप्लोरेशन लिमिटेड (SWPE) के शेयरों पर बनी रही। सोमवार को कंपनी के शेयरों में 4 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई। JSW Energy और Coal India से करीब 16.93 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिलने के कारण यह स्टॉक फोकस में रहा। सुबह 10:34 बजे तक, बीएसई पर कंपनी का शेयर 130.7 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, SWPE को दो अहम ‘लेटर ऑफ अवार्ड’ (LOA) और वर्क ऑर्डर मिले हैं जिनकी कुल वैल्यू 16.93 करोड़ रुपये है।

  • पहला ऑर्डर: JSW Energy (Utkal) Limited से मिला है, जिसकी कीमत 15.26 करोड़ रुपये है। यह ऑर्डर ओडिशा में कोल एक्सप्लोरेशन और इससे जुड़ी सेवाओं जैसे सर्वे, जियोफिजिकल लॉगिंग, डायमंड कोर ड्रिलिंग, डेटा मैनेजमेंट और कोर पैकेजिंग से संबंधित है। यह एक शॉर्ट-ड्यूरेशन प्रोजेक्ट है जो लगभग 3.5 महीनों में पूरा किया जाएगा। पूरा राजस्व FY26 के भीतर दर्ज होने की उम्मीद है।
  • दूसरा ऑर्डर: 1.67 करोड़ रुपये का है, जो Central Mine Planning and Design Institute Limited (CMPDI) से मिला है।

कंपनी के तिमाही नतीजे भी मजबूत रहे हैं। Q1 FY26 में SWPE की ऑपरेटिंग आय 40.22 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि के 29.43 करोड़ रुपये से करीब 37 फीसदी ज्यादा है। इसी अवधि में नेट प्रॉफिट 1.87 करोड़ रुपये से बढ़कर 2.4 करोड़ रुपये हो गया, यानी 28 फीसदी YoY ग्रोथ दर्ज हुई।

FY25 में कंपनी की आय का बड़ा हिस्सा कोल बेड मीथेन (CBM) प्रोडक्शन से आया, जो कुल रेवेन्यू का 30 फीसदी था। कोल बिजनेस ने 25 फीसदी, जबकि नॉन-कोल एक्सप्लोरेशन और एक्वीफर मैपिंग ने 15-15 फीसदी योगदान दिया।

South West Pinnacle Exploration Limited कोयला, धातु, मिनरल्स, वाटर और अनकन्वेंशनल एनर्जी इंडस्ट्रीज के लिए एंड-टू-एंड ड्रिलिंग और एक्सप्लोरेशन सेवाएं देती है। कंपनी के पास 36 आधुनिक ड्रिल रिग्स हैं, जिनकी क्षमता 2,000 मीटर तक की ड्रिलिंग करने की है। कंपनी ने हाल ही में 2D/3D सीस्मिक डेटा एक्वीजिशन और प्रोसेसिंग जैसे नए टेक्नोलॉजी डोमेन में कदम रखा है। कंपनी के प्रमुख क्लाइंट्स में Reliance, Vedanta, Oil India, JK Cement, Hindustan Copper, Hindalco जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं।

सोमवार को कंपनी का शेयर इंट्राडे में 0.96 फीसदी की बढ़त के साथ 130.14 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में स्टॉक ने निवेशकों को 7.6 फीसदी का रिटर्न दिया है।v

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *