परफेक्ट हंट! दौड़ते हिरण को हवा में घुमाकर किया ऐसा शिकार, वाइल्डलाइफ वीडियो देख सोशल मीडिया दंग
जंगल के सबसे खतरनाक शिकारी जानवरों में से एक शेरनी का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। आमतौर पर शिकार के नजारे डरावने होते हैं, लेकिन इस वीडियो में शेरनी का ‘स्टाइलिश’ और बेहद सटीक शिकार करने का तरीका देख हर कोई दंग है। ये शिकार कम और कोई स्टंट या सिनेमाई एक्शन ज्यादा लगता है!
वायरल हो रहे महज 12 सेकंड के इस क्लिप में हिरणों का एक झुंड जान बचाने के लिए भाग रहा है, जबकि उनके पीछे एक तेज-तर्रार शेरनी उनका पीछा कर रही है। कुछ ही सेकंड में शेरनी अपने शिकार को पकड़ लेती है। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात शिकार करने का उसका अंदाज है— शेरनी दौड़ते हुए हिरण पर झपट्टा मारती है और उसे हवा में ही एक जोरदार ‘गोल घुमाव’ (फ्लिप) देकर जमीन पर पटक देती है। शिकार करने की यह स्पीड और परफेक्शन देखकर किसी को यकीन नहीं हो रहा।
@TheeDarkCircle नाम की X (ट्विटर) आईडी से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 75 हजार से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। सैकड़ों लोगों ने शेरनी के इस ‘ग्रेसफुल अटैक’ की तारीफ की है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने इसे ‘जंगल की असली क्वीन’ बताया है, तो वहीं दूसरे ने लिखा है कि ‘शेरनी ने तो एकदम फिल्मी स्टाइल में शिकार किया’। यूजर्स का कहना है कि यहीं प्रकृति का असली रूप है, जहां ताकत, रणनीति और रफ्तार ही सब कुछ है।