कमजोर इम्यूनिटी वालों के लिए अक्टूबर का महीना चैलेंज! सर्दी-जुकाम से बचने के लिए खाएं जिंक और विटामिन C, D से भरपूर चीजें

बदलता मौसम कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। अक्टूबर का महीना शुरु हो गया है। इस मौसम में सुबह और शाम मौसम ठंडा रहता है, जबकि दोपहर में चिलचिलाती धूप सताती है। ऐसे में धूप के साथ ही रात का ठंडा मौसम भी कुछ लोगों को नुकसान कर जाता है। इस मौसम में सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में ज़रूरत होती है तो सही खान-पान और लाइफ़स्टाइल में कुछ बदलाव करने की।

बदलते मौसम में आपको अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को ऐड करना होता है, जिससे इम्यूनिटी मजबूत हो सके। साथ ही कुछ खास बातों का भी ध्यान रखना है। चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि कैसे आप खुद का और अपने परिवार को इस बदलते मौसम की बीमारियों से बचाव कर सकते हैं।

इम्यूनिटी को बूस्ट करने वाले चीजें खाएं

बदलते मौसम में खान-पान का खासतौर पर ख्याल रखने की जरूरत होती है। इस मौसम में आपको इम्यूनिटी बूस्ट करने वाली चीजें डाइट में शामिल करनी चाहिए। पबमेड में छपी जानकारी के मुताबिक:

  • हाइड्रेशन: बदलते मौसम में खुद को हाइड्रेट रखना बेहद ज़रूरी है। इसके लिए आप सही मात्रा में पानी पिएं।
  • ज़रूरी पोषक तत्व: जिंक और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स, माइक्रोन्यूट्रिएंट्स, विटामिन सी, डी और ई से भरपूर चीजें खाएं।
  • हेल्दी लाइफस्टाइल: एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर इम्यूनिटी बूस्ट कर सकते हैं।

बदलते मौसम के लिए ज़रूरी आदतें

  1. मोटे कपड़े पहनना शुरु करें: अक्टूबर के महीने में सुबह और शाम मौसम काफी ठंडा रहता है। वहीं दोपहर में गर्मी का एहसास होता है। ऐसे में आप गर्म कपड़े नहीं पहन सकते हैं। लेकिन ऐसे कपड़े पहनने की कोशिश करें जिनका फैब्रिक मोटा हो। इससे आप ठंड से भी बचेंगे और ज्यादा गर्मी भी नहीं लगेगी।
  2. AC का इस्तेमाल बंद करें: अक्टूबर के महीने में भी कुछ लोग रात को सोते समय एसी का इस्तेमाल करते हैं। जबकि इस मौसम में पहले से ही रात को मौसम ठंडा होता है। ऐसे में एसी शरीर को नुकसान पहुंचाता है और खांसी-जुकाम जैसी समस्याए होने लगती है। कोशिश करें की पंखा चलाकर ही सोएं।
  3. रोजाना एक्सरसाइज करें: एक्सरसाइज़ फिट रहने के लिए बहुत ज़रूरी है। ऐसे में आप डेली रूटीन से कुछ समय अपने लिए निकालें और योगा, स्ट्रेचिंग या फिर वॉक करें। इससे शरीर एक्टिव भी रहेगा और इम्यूनिटी बूस्ट होगी। साथ ही फिट बॉडी कई बीमारियों से बचाव करेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *