जबरदस्त हड़कंप: कोलकाता-श्रीनगर इंडिगो विमान की वाराणसी में आपात लैंडिंग, 166 यात्री थे सवार!

कोलकाता से श्रीनगर जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान को बुधवार शाम ईंधन रिसाव (Fuel Leak) की सूचना के बाद वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6E-6961 में ईंधन रिसाव की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तत्काल वाराणसी के हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) से संपर्क साधा और लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने पर विमान को शाम 4 बजकर 10 मिनट पर सुरक्षित रूप से रनवे पर उतारा गया।

राहत की खबर यह है कि विमान में सवार सभी 166 यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। यात्रियों को आगमन कक्ष (एराइवल हॉल) में ले जाया गया है। तकनीकी टीम इस समय विमान की जांच और मरम्मत में जुटी हुई है। हवाई अड्डे पर स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *