विस्फोटक शतक! स्मृति मंधाना ने 88 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, वर्ल्ड कप में बनाया नया रिकॉर्ड

विस्फोटक शतक! स्मृति मंधाना ने 88 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, वर्ल्ड कप में बनाया नया रिकॉर्ड

टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में एक शानदार शतक जमा दिया। मंधाना ने सिर्फ 88 गेंदों में अपना विस्फोटक शतक पूरा किया। इसके साथ ही, मौजूदा वर्ल्ड कप में मंधाना ने पहली बार सेंचुरी जड़ दी है।

नवी मुंबई में हुए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग की और मंधाना ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बैटिंग से टीम को जोरदार शुरुआत दिलाई। मंधाना ने लगातार तीसरे मैच में 50 का आंकड़ा पार किया, लेकिन इस बार भारतीय उप-कप्तान ने इसे शतक में तब्दील करके ही दम लिया।

विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में मंधाना की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और शुरुआती 3 पारियों में वो एक बार भी 30 का आंकड़ा नहीं छू सकी थीं। मगर उसके बाद स्टार ओपनर अपने रंग में लौट आईं और रन की बारिश शुरू कर दी। ऑस्ट्रेलिया (80) और इंग्लैंड (88) के खिलाफ लगातार 2 अर्धशतकीय पारियां खेलने के बाद मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी एक दमदार इनिंग खेलकर टीम इंडिया को धमाकेदार शुरुआत दिलाई।

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया (80) और इंग्लैंड (88) के खिलाफ स्मृति मंधाना शतक पूरे नहीं कर पाई थीं, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने ये मौका नहीं गंवाया। भारतीय स्टार ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 88 गेंदों में अपना शतक पूरा कर दिया। मंधाना ने 31वें ओवर में 1 रन लेकर इस वर्ल्ड कप में अपना पहला और करियर का 14वां शतक जमाया। मंधाना का महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में ये तीसरा शतक है। उन्होंने इससे पहले 2017 और 2022 के वर्ल्ड कप में भी एक-एक शतक जमाया था। इसके साथ ही उन्होंने वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *