वॉर्ड बॉय की यूनिफॉर्म में आया, ट्रॉमा केयर सेंटर के बाथरूम में किया कुकर्म! SSKM कांड में CCTV फुटेज से पकड़ा गया आरोपी अमित मल्लिक

वॉर्ड बॉय की यूनिफॉर्म में आया, ट्रॉमा केयर सेंटर के बाथरूम में किया कुकर्म! SSKM कांड में CCTV फुटेज से पकड़ा गया आरोपी अमित मल्लिक
कोलकाता के एसएसकेएम (SSKM) अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर के शौचालय के अंदर 15 साल की एक नाबालिग मरीज के यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है। यह सनसनीखेज घटना बुधवार रात को हुई और पुलिस ने आरोपी अमित मल्लिक को ढापा इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़ित नाबालिग अपने परिवार के साथ बुधवार को OPD टिकट के लिए लाइन में खड़ी थी। उसी दौरान आरोपी अमित मल्लिक, जिसने खुद को ‘डॉक्टर’ बताया और वॉर्ड बॉय की यूनिफॉर्म पहन रखी थी, उसने परिवार को बिना लाइन में लगे टिकट दिलाने का झांसा दिया। इसी बहाने वह नाबालिग को बहला-फुसलाकर अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर के शौचालय में ले गया, जहां उसने छेड़छाड़ की।
घटना के तुरंत बाद, नाबालिग ने आरोपी के खिलाफ भवानीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
कौन है आरोपी? अस्पताल और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अमित मल्लिक एसएसकेएम का पूर्व ग्रुप डी स्टाफ रह चुका है। वह पहले शंभुनाथ पंडित अस्पताल में भी काम करता था और वर्तमान में एनआरएस अस्पताल का अस्थायी कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी राज्य के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक में कैसे घुसा और खुद को डॉक्टर बताकर वारदात को अंजाम दिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पुराने संबंधों के कारण उसका एसएसकेएम आना-जाना था।कोलकाता के एसएसकेएम (SSKM) अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर के शौचालय के अंदर 15 साल की एक नाबालिग मरीज के यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है। यह सनसनीखेज घटना बुधवार रात को हुई और पुलिस ने आरोपी अमित मल्लिक को ढापा इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़ित नाबालिग अपने परिवार के साथ बुधवार को OPD टिकट के लिए लाइन में खड़ी थी। उसी दौरान आरोपी अमित मल्लिक, जिसने खुद को ‘डॉक्टर’ बताया और वॉर्ड बॉय की यूनिफॉर्म पहन रखी थी, उसने परिवार को बिना लाइन में लगे टिकट दिलाने का झांसा दिया। इसी बहाने वह नाबालिग को बहला-फुसलाकर अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर के शौचालय में ले गया, जहां उसने छेड़छाड़ की।
घटना के तुरंत बाद, नाबालिग ने आरोपी के खिलाफ भवानीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
कौन है आरोपी? अस्पताल और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अमित मल्लिक एसएसकेएम का पूर्व ग्रुप डी स्टाफ रह चुका है। वह पहले शंभुनाथ पंडित अस्पताल में भी काम करता था और वर्तमान में एनआरएस अस्पताल का अस्थायी कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी राज्य के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक में कैसे घुसा और खुद को डॉक्टर बताकर वारदात को अंजाम दिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पुराने संबंधों के कारण उसका एसएसकेएम आना-जाना था।