कुरनूल भीषण सड़क हादसा: बस ने बाइक को 300 मीटर तक घसीटा, 25 से अधिक की जलकर मौत, सदमे में परिजन

कुरनूल भीषण सड़क हादसा: बस ने बाइक को 300 मीटर तक घसीटा, 25 से अधिक की जलकर मौत, सदमे में परिजन

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 25 से अधिक लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना तब हुई जब हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही कावेरी ट्रैवल्स की निजी बस ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक करीब 300 मीटर तक बस के नीचे घिसटती चली गई, जिससे पेट्रोल टैंक फट गया और बस में तेजी से आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि यात्रियों को संभलने और भागने का मौका नहीं मिला।

शादी के जोड़े की तलाश में था मृतक

हादसे में जान गंवाने वाले बाइक सवार युवक की पहचान कुरनूल मंडल के प्रजानगर निवासी शिवशंकर के रूप में हुई है, जो ग्रेनाइट और पेंटिंग का काम करते थे। शिवशंकर अपने घर की ओर जा रहे थे जब वह बस की चपेट में आ गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना शिवशंकर के बस से टकराने के बाद ही हुई।

शिवशंकर के पार्थिव शरीर को कुरनूल जिला अस्पताल ले जाया गया है। परिजनों ने दुखद खबर सुनकर अस्पताल पहुंचकर विलाप करना शुरू कर दिया। परिजनों ने बताया कि जल्द ही शिवशंकर की शादी होने वाली थी और वह अपनी शादी के लिए जोड़ा देख रहा था। हादसे से ठीक पहले रात करीब 9:30 बजे शिवशंकर ने परिवार से बात कर घर निकलने की जानकारी दी थी।

बस से 20 शव बरामद

हादसे के बाद बस से 20 शव बरामद किए गए हैं, जिनमें दो बच्चे और दस महिलाएं शामिल हैं। भीषण आग की वजह से कई अन्य लोगों की मौत की आशंका है, जिससे मृतकों की संख्या 25 से अधिक हो गई है। हादसे के वक्त बस में कुल 43 लोग सवार थे, जिनमें से कई लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

डीएनए टेस्ट से होगी शवों की पहचान

भीषण आग में झुलसने के कारण कई शवों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अधिकारी शवों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए टेस्ट करा रहे हैं। टेस्ट पूरे होने के बाद ही शवों को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा।

इस दुखद घटना के बाद आंध्र प्रदेश की गृहमंत्री अनीता ने अस्पताल जाकर घायलों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *