आप भुना चना खा रहे हैं या जहर? बाजार में मिलावट पहचानने के 3 अचूक तरीके!

आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर काफी सजग हैं और हेल्दी चीजों को डाइट में शामिल कर रहे हैं। भुना चना इन्हीं में से एक है, जो प्रोटीन, आयरन और फाइबर का बेहतरीन सोर्स है। यह गट हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन बाजार में बिकने वाले भुने चने में अब मिलावट और नकलीपन सामने आ रहा है। हानिकारक केमिकल के उपयोग से बनाया गया यह चना सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।
मिलावटी भुने चने की पहचान कैसे करें?
१. रंग और साइज़: अगर भुने चने का रंग बहुत ज़्यादा चमकीला पीला या हल्दी जैसा दिखे और साइज़ सामान्य से ज़्यादा फूला हुआ या मोटा लगे, तो यह मिलावट का संकेत हो सकता है। नकली चने को पीला करने के लिए ‘औरामाइन’ (Auramine) नामक केमिकल मिलाया जाता है, जो देखने में हल्दी जैसा होता है।
२. मसले कर देखें: बाज़ार से चना खरीदते समय उसे उंगलियों से हल्का सा मसल कर देखें। अगर इसमें मिलावट होगी, तो यह तुरंत पाउडर जैसा बन जाएगा। हाथों में लेने पर अगर सफेद पाउडर जैसा कुछ चिपके, तो भी सतर्क हो जाएं।
३. स्वाद: यदि चने का स्वाद कड़वा या सामान्य से अलग महसूस हो, तो यह भी मिलावट का संकेत हो सकता है।
लंबे समय तक इस तरह के मिलावटी चने का सेवन करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि या तो घर में चने को भूनकर खाएं या बाज़ार में अपनी आंखों के सामने ही चने को भुनवाएं।