एमपी में नहीं थम रहे धर्मांतरण के मामले! पैसे का लालच देकर धर्म बदलने का दबाव, 4 लोग गिरफ्तार!

एमपी में नहीं थम रहे धर्मांतरण के मामले! पैसे का लालच देकर धर्म बदलने का दबाव, 4 लोग गिरफ्तार!

मध्य प्रदेश में इन दिनों धर्मांतरण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अलग-अलग जिलों से लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच, अब मैहर जिले में धर्मांतरण के प्रयास का खुलासा हुआ है। आरोप है कि यहां कुछ लोग जबलपुर सहित अन्य जगहों के लोगों का आर्थिक मदद और पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहे थे।

हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला मैहर थाना क्षेत्र के कटिया इलाके का है।

आर्थिक लालच देकर बनाया जा रहा था दबाव

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को लिखित शिकायत मिली थी कि कुछ क्रिश्चियन धर्म के पादरी और उनके सहयोगी कई दिनों से स्थानीय लोगों को आर्थिक मदद और पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहे थे। बार-बार धर्म परिवर्तन के लिए समझाने और प्रलोभन देने का यह सिलसिला लगातार जारी था।

धर्मांतरण के प्रयास की जानकारी मिलते ही हिंदू धर्म के कई संगठन भी थाने पहुंचे और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सख्त कानूनों के तहत हुई कार्रवाई

फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3 और 5, आईपीसी की धारा 115 (2) BNS, और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(C) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि जबलपुर सहित कई जिलों के लोग इस आयोजन में पहुंचे थे। शिकायतकर्ता महिलाओं ने आरोप लगाया कि क्रिश्चियन धर्म के पादरी और उनके सहयोगी कई दिनों से उन्हें आर्थिक मदद और पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहे थे। मध्य प्रदेश सरकार ऐसे मामलों में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपना रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *