राव नरेंद्र से मिले लोकसभा ट्रेनिंग प्रभारी, बूथ मैनेजमेंट पर हुई अहम चर्चा

राव नरेंद्र से मिले लोकसभा ट्रेनिंग प्रभारी, बूथ मैनेजमेंट पर हुई अहम चर्चा

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष राव नरेंद्र जी को हरियाणा की सभी लोकसभाओं के ट्रेनिंग प्रभारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर एक शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा की सभी लोकसभाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चाएं हुईं, जिसमें विशेष कर बूथ मैनेजमेंट (बूथ प्रबंधन) और पार्टी की विचारधारा चर्चा में रहे।

हरियाणा कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राव नरेंद्र ने सभी प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, “बूथ मैनेजमेंट किसी भी पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है। चुनाव जीतने के लिए बूथ मैनेजमेंट व पार्टी की विचारधारा जमीन स्तर तक पहुंचनी जरूरी है।

प्रभारियों ने दिया आश्वासन

इस मौके पर अंबाला लोकसभा प्रभारी ट्रेनिंग तरुण शर्मा ने पार्टी अध्यक्ष राव नरेंद्र को आश्वासन देते हुए कहा कि, “हम आपके आदेश और दिशा निर्देशों पर खरा उतरने का हर सम्भव प्रयास करेंगे, पार्टी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे और पार्टी को जमीन स्तर तक मजबूत करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।”

इस मौके पर उपस्थित रहे गुड़गांव लोकसभा प्रभारी डॉक्टर अनिल पवार, हिसार-रोहतक लोकसभा प्रभारी चौधरी बसंत अहलावत, अंबाला लोकसभा प्रभारी पंडित तरुण शर्मा, सिरसा लोकसभा प्रभारी शम्मी रत्ती, कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रभारी श्याम शर्मा, सोनीपत लोकसभा प्रभारी मुकेश पन्नालाल इत्यादि।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *