ठंड में नसें सिकुड़ जाती हैं और हाथ-पैर सुन्न होते हैं? 4 ‘सुपरफूड’ जो नसें मजबूत कर बढ़ाएंगे ब्लड फ्लो!

ठंड का मौसम दस्तक दे चुका है और मौसम में बदलाव साफ देखा जा रहा है। हल्की ठंड बढ़ने के साथ ही हाथ, पैर और त्वचा की नसें सिकुड़ने लगती हैं। इससे ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है और ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है, जिसके कारण दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ठंड में फिजिकल एक्टिविटी घटने और धूप न मिलने से विटामिन डी भी कम होता है, जिसका सीधा असर खून की नसों पर पड़ता है।

इस मौसम में ठंड के कारण हाथ-पैरों में झनझनाहट, सुन्नपन, सूजन, पैरों में दर्द, बेचैनी, खून का बहाव कम होना और घाव भरने में देरी जैसी समस्याएं आती हैं। नसों को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए अपनी डाइट में इन ४ चीज़ों को जरूर शामिल करें:

१. खट्टे (सिट्रस) फल: ठंड के मौसम में मौसमी, संतरा, नींबू और कीवी जैसे सिट्रस फ्रूट्स खाना काफी हेल्दी होता है। इन फलों में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो खून की नसों को मजबूत बनाते हैं।

२. ड्राई फ्रूट्स (सूखे मेवे): हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सर्दियों में नियमित रूप से अखरोट और बादाम का सेवन करें। इनमें हेल्दी फैट्स और पोषक तत्व होते हैं, जो नसों के स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हैं।

३. हरी सब्ज़ियाँ: इस मौसम में हरी सब्ज़ियाँ जैसे पालक, मेथी, धनिया और बथुआ बाजारों में खूब मिलने लगी हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। इनके सेवन से नसों की सेहत सुधरती है और शरीर में खून का दौरा बढ़ता है।

४. हल्दी (Turmeric): हल्दी किसी सुपरफूड से कम नहीं है। शोध से पता चला है कि हल्दी खून की नसों की ‘उम्र’ बढ़ाने में सहायक होती है, जिससे नसें लंबे समय तक स्वस्थ बनी रहती हैं। हल्दी को आप रोज़ाना के खाने में शामिल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *