सोने के दाम में फिर उछाल! जानिए आज कोलकाता, मुंबई और दिल्ली में 22 और 24 कैरेट गोल्ड का नया रेट
October 29, 2025
कीमती सोने के दाम में हर दिन बदलाव होता है, और पिछले कुछ महीनों से लाख रुपये के स्तर पर स्थिर रहने के बाद आज इसमें फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कल के मुकाबले आज सोने की कीमत में अच्छा-खासा इजाफा हुआ है। निवेशकों और आम खरीदारों के लिए यह वृद्धि चिंता का विषय है। एक नजर में देखें कि आज देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का नया भाव क्या है।
आज (29 अक्टूबर 2025) प्रमुख शहरों में सोने के दाम:
| शहर | 22 कैरेट सोना (प्रति 1 ग्राम) | 24 कैरेट सोना (प्रति 1 ग्राम) |
| कोलकाता | ₹११,१४५ | ₹१२,१५४ |
| चेन्नई | ₹११,२१० | ₹१२,२२९ |
| मुंबई | ₹११,१४५ | ₹१२,१५८ |
| नई दिल्ली | ₹११,१६० | ₹१२,१७३ |
| बेंगलुरु | ₹११,१४५ | ₹१२,१५८ |
| अहमदाबाद | ₹११,१५० | ₹१२,१६३ |
| केरल | ₹११,१४५ | ₹१२,१५८ |
कल (28 अक्टूबर 2025) कोलकाता में सोने के दाम थे:
- 22 कैरेट: प्रति 1 ग्राम ₹११,०७५
- 24 कैरेट: प्रति 1 ग्राम ₹१२,०८२
कल की तुलना में आज कोलकाता में 22 कैरेट सोना प्रति ग्राम ₹70 और 24 कैरेट सोना प्रति ग्राम ₹72 महंगा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव में उतार-चढ़ाव और डॉलर-रुपये के विनिमय दर के आधार पर ही ये दैनिक बदलाव होते हैं।