चाणक्य नीति गधे के 3 गुणों में छिपा है सफलता का महामंत्र

चाणक्य नीति गधे के 3 गुणों में छिपा है सफलता का महामंत्र

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में जीवन प्रबंधन के लिए कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। उनका मानना था कि यदि कोई व्यक्ति सफलता हासिल करना चाहता है, तो उसे एक साधारण प्राणी ‘गधे’ से तीन विशेष गुण सीखने चाहिए। चाणक्य के एक श्लोक में इन तीन गुणों का वर्णन है—परिश्रम करना, सर्दी-गर्मी की परवाह न करना और जो मिले उसमें संतुष्ट रहना। जो इन गुणों को अपना लेता है, उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

चाणक्य नीति के अनुसार, सफलता के लिए सबसे पहले आलस्य छोड़कर अपने लक्ष्य की ओर निरंतर चलते रहना चाहिए, जिस प्रकार गधा अपना भार लेकर चलता रहता है। दूसरा महत्वपूर्ण गुण है समस्याओं और परेशानियों की चिंता किए बिना अपना कार्य जारी रखना। तीसरा गुण है अभावों के बावजूद जो कुछ भी मिले, उसी में संतुष्ट होकर अपने काम में जुट जाना। इन तीन नीतियों को अपनाने वाले व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता अवश्य मिलती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *