7000 निट्स ब्राइटनेस, स्नैपड्रैगन 8 এলিট जेन 5,भारत आ रहा है Realme का ‘बीस्ट’ GT 8 Pro!
1 नवंबर: फ्लैगशिप स्मार्टफोन बाजार में तहलका मचाने के लिए Realme तैयार है। कंपनी का अगला प्रीमियम स्मार्टफोन Realme GT 8 Pro नवंबर में भारत में लॉन्च होने वाला है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन टिपस्टर्स और चीनी लॉन्च की जानकारी के आधार पर फोन के स्पेसिफिकेशन्स लीक हो चुके हैं, जिससे टेक उत्साही लोगों में जबरदस्त उत्साह है।
लीक हुई जानकारी के मुताबिक, Realme GT 8 Pro में कई शानदार फीचर्स हो सकते हैं। इसमें 6.79-इंच का QHD+ AMOLED फ्लेक्सिबल डिस्प्ले होगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और अविश्वसनीय 7,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। यह तेज धूप में भी डिस्प्ले को क्रिस्टल क्लियर रखेगा।
परफॉर्मेंस के मामले में यह एक दमदार फोन होगा। यह हैंडसेट क्वालकॉम के लेटेस्ट और सबसे पावरफुल चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 द्वारा संचालित होगा। इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ एक बड़ी 7,000mAh की बैटरी भी दी जाएगी।
कैमरा विभाग में भी Realme ने बड़ा दांव खेला है। फोन में Ricoh GR-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका मुख्य आकर्षण 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर होने की उम्मीद है। इसकी सबसे अनूठी विशेषता इसका बदला जा सकने वाला कैमरा मॉड्यूल (Swappable Camera Module) है, जो यूज़र्स को डिज़ाइन में पर्सनलाइज़ेशन देगा।
भारत में इस फोन की कीमत 50,000 रुपये से 60,000 रुपये के बीच होने का अनुमान है। यह Flipkart और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।