आजम खान बोले- हाइवे पर खड़ा हुआ तो रास्ता रुक जाएगा

आजम खान बोले- हाइवे पर खड़ा हुआ तो रास्ता रुक जाएगा

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने एक बयान में कहा कि आज भी अगर वह हाइवे पर खड़े हो जाएं तो रास्ता रुक जाएगा। उन्होंने दावा किया कि यह लोगों का उनके प्रति प्यार और मोहब्बत है। खान ने कहा कि देश में ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है कि कोई व्यक्ति एक ही संसदीय क्षेत्र से लगातार 13-14 बार चुना गया हो।

सपा नेता ने जनता से अपने लगाव को लेकर कहा कि उनकी शक्ल-सूरत भी अच्छी नहीं है, लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ तो किया होगा, जिसके कारण उन्हें इतना प्यार मिलता है। उन्होंने यह भी ज़ोर देकर कहा कि उनके वोट कभी कम नहीं हुए, बल्कि हर बार उन्हें ज़्यादा वोट ही मिले हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *