ट्रंप ने बदल दिया व्हाइट हाउस का इतिहास
November 1, 2025

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस स्थित लिंकन बेडरूम के अंदर बने बाथरूम का रेनोवेशन करवाया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इस रिनोवेशन की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि बाथरूम का पिछला डिजाइन लिंकन युग के हिसाब से सही नहीं था। इसमें 1940 के दशक की आर्ट डेको ग्रीन टाइल्स लगी हुई थीं, जो ऐतिहासिक रूप से उपयुक्त नहीं थीं।
ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने इसे ब्लैक एंड व्हाइट पॉलिश्ड स्टैच्यूरी मार्बल से बनवाया है, जो अब लिंकन युग की शैली के साथ मेल खाता है। इस बदलाव को लेकर उन्होंने ट्रूथ सोशल पर तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।