₹300 सस्ता मिलेगा LPG सिलेंडर यह काम तुरंत निपटा लें वरना नुकसान होगा
November 1, 2025

पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय ने सभी LPG सिलेंडर ग्राहकों से अपील की है कि वे अपनी e-KYC प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर लें। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया अब निःशुल्क, सरल और सुविधाजनक है, जिसे उपभोक्ता अपने स्मार्टफोन के माध्यम से भी आसानी से कर सकते हैं। यह कदम खासकर उज्ज्वला योजना के तहत ₹300 की सब्सिडी का लाभ उठा रहे उपभोक्ताओं के लिए बेहद जरूरी है।
मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि यदि उज्ज्वला योजना के लाभार्थी दोबारा e-KYC नहीं करवाते हैं, तो उन्हें मिलने वाली ₹300 की सब्सिडी बंद हो सकती है। ग्राहकों को इस अनिवार्य प्रक्रिया को जल्द पूरा करके सब्सिडी का निरंतर लाभ सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता pmuy.gov.in/e-kyc.html पर जा सकते हैं।