सांसद इकरा हसन का बड़ा बयान! अल्पसंख्यक डरे हुए हैं कब आएगा बुलडोजर?
November 1, 2025

समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने रामपुर में पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात के बाद केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में अल्पसंख्यकों को लगातार दबाया जा रहा है और हर तरफ डर का माहौल है। लोग खौफ में जी रहे हैं कि न जाने कब भीड़ या बुलडोजर उनके घरों पर आ जाए या उन पर मुकदमे कर दिए जाएँ।
इकरा हसन ने आरोप लगाया कि पिछले 10-15 सालों से देश में नफरत का माहौल बनाया गया है और यह सब सरकार के इशारे पर हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस डर के माहौल से अल्पसंख्यकों का जीना मुश्किल हो गया है। उनका यह बयान राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर सकता है।