सेल्फ-रिस्पेक्ट Vs रिजेक्शन! लड़की का एक जवाब सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग, ‘बिल बाँटो, आत्म-सम्मान नहीं’
डेट के बाद रिजेक्शन (अस्वीकृति) किसी के लिए भी भावनात्मक रूप से मुश्किल अनुभव हो सकता है। लेकिन एक युवा महिला ने इस ‘रिजेक्शन’ को एक “पावर मूव” में बदल दिया है, जिसकी तारीफ आज पूरा इंटरनेट कर रहा है।
हाल ही में, Reddit पर “Well…” शीर्षक वाली एक पोस्ट में इस युवती ने डेट के बाद का अपना अनुभव साझा किया। पोस्ट के स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि डेट के अगले दिन उन्होंने लड़के को मैसेज किया: “How it’s going?”
विनम्र अस्वीकृति
लड़के ने बहुत विनम्रता से जवाब दिया कि उसे डेट पर मज़ा आया, लेकिन लंबे समय में उनकी पर्सनैलिटी एक-दूसरे से मेल नहीं खाती। लड़के ने लिखा था:
“After giving it some thought, I feel that our personalities might not be the best match in the long run. You’re a great person, and I wish you all the best in your journey ahead. Take care!”
ज़्यादातर लोग इस स्थिति में या तो शांत हो जाते हैं या भावुक जवाब देते हैं। लेकिन युवती ने इसके बिलकुल विपरीत किया और आत्म-सम्मान को सर्वोपरि रखा।
वो एक लाइन हुई वायरल!
युवती ने पहले शांति से जवाब दिया: “Hey, that’s ok.”
और इसके ठीक बाद उसने वह लाइन जोड़ी जिसने उसे इंटरनेट पर “क्वीन” बना दिया:
“I wanted to know your UPI for splitting the bill.”
यानी, रिजेक्शन का मैसेज मिलने के तुरंत बाद उसने शिष्टाचार के साथ बिल में अपना हिस्सा वापस देने को कहा!
यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई। नेटिज़न्स के एक बड़े वर्ग ने युवती के इस कदम को “परिपक्व, आत्म-सम्मानपूर्ण और अद्भुत” बताकर सराहना की। कई यूज़र्स ने सीधे तौर पर उन्हें “Chad move” और “Queen” कहकर संबोधित किया।
युवती ने बाद में स्पष्ट किया कि डेट का बिल लड़के ने ही पूरा भरा था, लेकिन उन्होंने पहले बिल बाँटने पर सहमति जताई थी। इसलिए रिजेक्शन के बाद वह केवल अपने हिस्से का पैसा वापस करना चाहती थीं।
इस घटना ने सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया है: “Split the bill, not your self-respect.” यह बताता है कि रिजेक्शन को भी स्वीकार करने का एक शाही तरीका होता है।