गिफ्ट लेते ही फरार! झांसी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में ‘महा-फर्जीवाड़ा’, बिना फेरे लिए ही भाग निकले दूल्हा-दुल्हन

उत्तर प्रदेश के झांसी में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एक बड़े घोटाले का शिकार हो गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस आयोजन में कई जोड़ों ने शादी की रस्में पूरी नहीं की और मंडप से सीधे भाग निकले। इन जोड़ों का प्राथमिक लक्ष्य केवल प्रशासन द्वारा दिए जा रहे कीमती उपहारों को हथियाना था। उपहार मिलते ही वे सामान गाड़ियों में भरकर तुरंत मौके से फरार हो गए।

पंडितों ने खुलासा किया कि कई जोड़ों ने सात फेरे नहीं लिए, और तो और कई दुल्हनों की मांग में सिंदूर भी नहीं भरा गया था, बावजूद इसके वे खुद को विवाहित बता रहे थे। इस घटना ने सामूहिक विवाह योजना की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय विधायक जवाहर लाल राजपूत ने इस मामले की गंभीरता को स्वीकार किया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस लापरवाही और धोखाधड़ी में शामिल अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *