लाल किला ब्लास्ट: ‘मास्टरमाइंड’ डॉ. उमर ही था कार में, DNA रिपोर्ट से बड़ा खुलासा!

लाल किला ब्लास्ट: ‘मास्टरमाइंड’ डॉ. उमर ही था कार में, DNA रिपोर्ट से बड़ा खुलासा!

नई दिल्ली: लाल किले के पास हुए भीषण कार विस्फोट के तीसरे दिन जांच एजेंसियों को अहम कामयाबी मिली है। फोरेंसिक रिपोर्ट ने पुष्टि कर दी है कि विस्फोट में तबाह हुई i20 कार में मुख्य आरोपी डॉ. उमर नबी ही मौजूद था। कार से मिले हड्डियों और दांतों के टुकड़ों का DNA उसकी मां के DNA से 100% मैच हुआ है, जिससे उसकी पहचान पक्की हो गई है। जांच टीमें अब फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी और तुर्की हैंडलर के कनेक्शन की गहन पड़ताल कर रही हैं।

विस्फोट की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर एक गेट की छत पर एक कटा हुआ हाथ बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने भी इस बात की पुष्टि की है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि पीड़ितों के आंतरिक अंग तक फट गए थे। डॉ. उमर की पहचान पक्की होने के बाद, अब इस आतंकी साजिश के पीछे के पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने पर जोर दिया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *