बागेश्वर धाम के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा शिष्य बताकर महिला से बलात्कार और ₹2.5 लाख की ठगी

बागेश्वर धाम के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा शिष्य बताकर महिला से बलात्कार और ₹2.5 लाख की ठगी

मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात कराने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने 27 वर्षीय महिला से दुष्कर्म किया और ₹2.5 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी महेंद्र दुबे खुद को धाम का ‘सक्रिय शिष्य’ बताता था। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का वादा कर यौन संबंध बनाए और आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसका इस्तेमाल कर वह लगातार ब्लैकमेल करता रहा और पैसे वसूलता रहा।

शिकायत के आधार पर, छतरपुर के सिटी कोतवाली और सिविल लाइन थानों में महेंद्र दुबे के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने पुष्टि की है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है, जो कथित तौर पर खुद को लंबे समय से बागेश्वर धाम का कार्यकर्ता बताता रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *