सर्दी का बेस्ट डेस्टिनेशन! भीड़ छोड़िए! अगर चीता-भालू देखना है तो पहुँच जाइए राजशाही ‘रमनबागान’ जू!

शहरों की आपाधापी, ऊंची-ऊंची इमारतें और गाड़ियों के शोर से दूर हर कोई प्रकृति के शांत माहौल में खो जाना चाहता है। अगर आप सर्दियों में भीड़भाड़ वाले चिड़ियाघरों से बचना चाहते हैं, तो बर्धमान जूलॉजिकल पार्क, जिसे स्थानीय तौर पर रमनबागान कहते हैं, आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

बर्धमान के गुलाबबागान में स्थित यह जूलॉजिकल पार्क राजशाही दौर में बनाया गया था, जिसकी प्राकृतिक सुंदरता आज भी पर्यटकों का मन मोह लेती है। शहर की भागदौड़ से दूर यहाँ का हरा-भरा माहौल, पुराने पेड़ और पक्षियों का मीठा कलरव आपको तुरंत सुकून देगा।

पशु-पक्षियों का अनोखा संगम:

रमनबागान में प्रवेश करते ही आपको चीता, भालू, हिरण जैसे कई जानवरों के साथ-साथ शुतुरमुर्ग (Ostrich), सिल्वर फीजेंट, हिमालयन ग्रिफॉन गिद्ध और कई अन्य प्रजातियों के पक्षी देखने को मिलेंगे।

पर्यटकों के अनुसार, सर्दियों में अन्य चिड़ियाघरों में भारी भीड़ होती है, लेकिन रमनबागान में आप भीड़ से बचकर आराम से जानवरों और पक्षियों का दीदार कर सकते हैं। यह जगह उन लोगों के लिए एक आदर्श गंतव्य है जो शांतिपूर्ण माहौल में अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना और प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेना चाहते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *