चित्रकूट में पति-पत्नी के रिश्ते का कत्ल! रेलवे स्टेशन पर पत्नी को आशिक के साथ पकड़ा, जमकर हुई पिटाई

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पति-पत्नी के बीच के भरोसे के रिश्ते को तार-तार कर दिया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को किसी और युवक यानी उसके आशिक के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद पति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने आशिक की सार्वजनिक तौर पर पिटाई कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना चित्रकूट रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है। जब पति ने पत्नी को उसके आशिक के साथ पकड़ा, तो उसने आपा खो दिया और खुलेआम उसकी पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान भीड़ में मौजूद लोगों ने पिटाई का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पति, आशिक की पिटाई कर रहा है और जब पत्नी बीच-बचाव करने आई, तो उसने उसे भी नहीं छोड़ा। इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों में टूटते भरोसे की कहानी बयां की है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है, हालांकि आशिक कहां का रहने वाला है, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *