धान काटते मजदूर पर जंगली सुअर ने किया हमला! शाहनगर में अफरातफरी, वन विभाग उठाएगा इलाज का पूरा खर्च

पन्ना जिले के शाहनगर वन परिक्षेत्र के सुङौर गांव के जलहली हार में मंगलवार की दोपहर ०2 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब धान काटते समय पास ही लगे पेड़ों के झुरमुट से अचानक निकलकर एक जंगली सुअर ने मजदूर पर हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, जंगली सुअर के हमले में 25 वर्षीय परम आदिवासी (पति टक्कू आदिवासी) घायल हो गए। परिजनों ने तुरंत उन्हें शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पदस्थ डॉ. मुदित पाण्डेय और अमन खान ने त्वरित उपचार दिया। चिकित्सकों के मुताबिक, अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।

वन विभाग ने उठाया तुरंत कदम: घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और घायल युवक का तत्काल इलाज कराया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इलाज में जो भी खर्च आएगा, वह वन विभाग उपलब्ध कराएगा। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से इलाज से संबंधित दस्तावेज शाहनगर स्थित वन विभाग कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *