काला जादू का खौफनाक सच! केरल में घंटों तक युवती को बीड़ी-शराब पिलाकर जलाया गया
November 19, 2025

केरल में काला जादू (भूत भगाने) के नाम पर एक युवती को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कथित झाड़-फूंक की रस्म के दौरान घंटों तक युवती को उसके साथी, साथी के पिता और एक तांत्रिक द्वारा यातना दी गई। लगातार प्रताड़ना से युवती के बेहोश होने पर उसके पिता की शिकायत पर पुलिस ने साथी, उसके पिता और तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने बताया कि सुबह 11 बजे से देर रात तक चली इस रस्म में उन्हें बीड़ी पीने, शराब पीने और सिंदूर मिली राख (भस्म) खाने को मजबूर किया गया। उनके शरीर को जलती धूप से दागा भी गया। हालांकि, तांत्रिक को बुलाने वाली साथी की मां अभी भी फरार है।