बिहार में नीतीश कुमार होंगे 10वीं बार मुख्यमंत्री, कल PM मोदी की उपस्थिति में लेंगे शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रचंड जीत के बाद सरकार गठन की कवायद तेज हो गई है। आज (बुधवार) हुई एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। नीतीश कुमार कल (गुरुवार) 11:30 बजे पटना के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

बुधवार (19 नवंबर) को 3.30 बजे आयोजित एनडीए की इस मेगा मीटिंग में गठबंधन के 202 विधायकों की मौजूदगी रही। बैठक में नीतीश कुमार, चिराग पासवान, संतोष सुमन, उपेंद्र कुशवाहा, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और एनडीए के सभी घटक दलों के विधायक मौजूद थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है, और एनडीए घटक दलों के नेताओं ने नई सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार के समर्थन का पत्र गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान को सौंप दिया है।

संभावित मंत्रियों की सूची:

सूत्रों के मुताबिक, नई कैबिनेट में मंत्री पद के लिए प्रमुख विधायकों के नाम सामने आ रहे हैं:

पार्टीसंभावित मंत्री पद के चेहरे
बीजेपी (BJP)सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, नितिन नवीन, रेणु देवी, नीतीश मिश्रा, मंगल पांडेय, नीरज कुमार बबलू, संजय सरावगी, हरि सहनी, गायत्री देवी। (15-16 विधायकों को मंत्रीपद मिलने की संभावना)
जेडीयू (JDU)विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, जमां खां, रत्नेश सदा, सुनील कुमार, श्याम रजक, दामोदर रावत। (CM नीतीश कुमार के साथ 13-14 विधायक मंत्री बनाए जा सकते हैं)
अन्य घटक दललोजपा (आर) से राजू तिवारी, एचएएम (HAM) पार्टी से संतोष कुमार, और रालोमो (RLM) से स्नेहलता कुशवाहा का नाम मंत्री पद के लिए सामने आ रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *