शिक्षा घोटाले से युवा बेरोजगार, आशा-ICDS कर्मियों को न्यूनतम वेतन: TMC सरकार पर भड़के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने राज्य की वर्तमान तृणमूल सरकार के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बुधवार को बीजेपी के राज्य मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने शिक्षा घोटाले, कम वेतन और मनरेगा (MANREGA) योजना में व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “इस राज्य की वर्तमान सरकार ने शिक्षा घोटाले के माध्यम से यहां के शिक्षित युवक-युवतियों को बेरोजगार कर दिया है। इसके अलावा, सरकार आशा (ASHA) और आईसीडीएस (ICDS) कर्मियों को न्यूनतम वेतन देकर काम चला रही है।”

उन्होंने सीधे मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा, “पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार के शासन में फर्जी जॉब कार्ड बनाकर जिन ठेकेदारों से टेंडर के माध्यम से काम करवाया जा रहा है, उन सभी ठेकेदारों को भी पैसा मिलना अनिश्चित हो गया है।” शुभेंदु अधिकारी के इस बयान से राज्य में शिक्षा, रोजगार नीति और ग्रामीण रोजगार योजना को लेकर नए सिरे से विवाद छिड़ गया है। उनके आरोप सीधे राज्य सरकार की वित्तीय और प्रशासनिक कुप्रबंधन की ओर इशारा करते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *