टाटा ग्रुप की कंपनी में ₹18,000 करोड़ का निवेश! AI डेटा सेंटर बिज़नेस के लिए हुआ बड़ा करार

टाटा ग्रुप की कंपनी में ₹18,000 करोड़ का निवेश! AI डेटा सेंटर बिज़नेस के लिए हुआ बड़ा करार

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने आगामी डेटा सेंटर बिज़नेस के लिए प्राइवेट इक्विटी फर्म TPG के साथ एक बड़ा समझौता किया है। इस साझेदारी के तहत दोनों पार्टनर्स संयुक्त रूप से लगभग ₹18,000 करोड़ का निवेश करेंगे। हाईपरवोल्ट नामक इस AI डेटा सेंटर प्लेटफॉर्म में TPG $1 बिलियन (लगभग ₹8,870 करोड़) का निवेश करेगा, जिससे उनकी हिस्सेदारी 27.5% से 49% के बीच रहेगी। यह कदम डेटा सेंटर सेक्टर में TCS की महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा है, जहां उसने $6.5 बिलियन तक निवेश करने की घोषणा की है।

TCS ने बताया कि TPG को रणनीतिक निवेश साझेदार के रूप में लाने से पूंजीगत खर्च कम होगा और निवेशकों के लिए बेहतर रिटर्न सुनिश्चित होगा। टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि TPG के साथ यह साझेदारी भारत में बड़े पैमाने पर डेटा सेंटर बनाने की हमारी यात्रा को मज़बूत करेगी। इस क्षमता के साथ, TCS हाइपरस्केलर और AI कंपनियों को एंड-टू-एंड AI सॉल्यूशंस प्रदान करने के लिए विशिष्ट रूप से तैयार है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *