प्यार के जाल में फंसाकर हिंदू युवक का खतना! 2 साल बाद घर लौटा तो सामने आया खौफनाक सच

उत्तर प्रदेश के मऊ शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ विशाल सिंह नाम के एक हिंदू युवक को प्यार के जाल में फंसाकर जबरन धर्म परिवर्तन और खतना कराने का आरोप लगा है। पड़ोसी मुस्लिम युवती, सुनयना परवीन, विशाल को अपने पैतृक निवास अंबेडकर नगर ले गई थी। 2022 से यह जोड़ा साथ था, जिसके बाद विशाल को असम में सुनयना के मामा के घर ले जाया गया। आरोप है कि वहाँ विशाल का जबरन खतना कराया गया, धर्म बदलने के लिए मजबूर किया गया और नियमित रूप से नमाज़ पढ़ने का दबाव डाला गया।
किसी तरह भागकर विशाल मऊ स्थित अपने घर लौटे और परिवार को पूरी घटना बताई। पुलिस से मदद न मिलने पर परिवार ने आखिरकार कोर्ट का रुख किया, जिसके निर्देश पर शहर कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।