उदयपुर में अमेरिकी अरबपति की बेटी की रॉयल वेडिंग, JLo की ‘फीस’ जानकर उड़ जाएंगे होश! एक घंटे का चार्ज ₹9 करोड़

उदयपुर, राजस्थान: अमेरिकी अरबपति व्यवसायी रमा राजू मोंटेना की बेटी नेत्रा मोंटेना की शादी इन दिनों सुर्खियों में है। राजस्थान के उदयपुर में इस शाही शादी का जश्न शुरू हो चुका है, जिसमें बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई सितारे शामिल हो रहे हैं।

हालांकि, इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में ग्लोबल सुपरस्टार जेनिफर लोपेज (JLo) की उपस्थिति ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है। JLo इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए भारत आई हैं, जिससे फैंस में जबरदस्त उत्साह है।

करोड़ों में है JLo की फीस

खबरों के मुताबिक, इस शाही शादी में शामिल होने और परफॉर्म करने के लिए सितारों को भारी भरकम फीस दी गई है। हालांकि, नेत्रा मोंटेना की शादी के लिए जेनिफर लोपेज ने कितनी फीस ली है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।

लेकिन JLo के पुराने रिकॉर्ड चौंकाने वाले हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जेनिफर 2015 में संजय हिंदुजा और अनुसूया महतानी की शादी में शामिल हुई थीं। उस इवेंट के लिए उन्होंने कथित तौर पर 6.5 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।

इसके अलावा, 2016 में, रूसी तेल व्यवसायी मिखाइल गुत्सिरिव के बेटे की शादी में अभिनेत्री ने प्रति घंटे लगभग 9 करोड़ रुपये की फीस ली थी।

जेनिफर की फीस उनकी विश्वव्यापी ख्याति और ग्लोबल ब्रांड वैल्यू को दर्शाती है। अब देखना यह है कि रमा राजू मोंटेना की बेटी की इस शादी के लिए JLo ने अपनी फीस का कौन-सा नया रिकॉर्ड बनाया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *