बेटे की गैरमौजूदगी में बहू को ‘आधे कपड़ों में आने’ का ससुर ने दिया घिनौना ऑफर! डीएसपी की बेटी ने लगाए गंभीर आरोप

बेंगलुरु के पास नेलमंगला क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक रिटायर्ड डीएसपी की बेटी ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता, अनिता (बदला हुआ नाम) ने अपने पति, ससुर और सास पर करोड़ों रुपये के दहेज के लिए दबाव बनाने, शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पति डॉक्टर गोवर्धन शादी के महज 15 दिन बाद से ही नर्सिंग होम खोलने के लिए पिता की संपत्ति और किराए का पैसा लाने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे।
सबसे गंभीर आरोप पीड़िता ने अपने ससुर प्रोफेसर नागराजू पर लगाया है। एफआईआर के मुताबिक, ससुर अनिता के साथ अश्लील बातें करते थे, उन्हें शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे और बार-बार आपत्तिजनक प्रस्ताव देते थे। ससुर कथित तौर पर बहू को ‘आधुनिक लड़की की तरह आधे कपड़ों में’ उनके सामने आने के लिए मजबूर करते थे। जब उन्होंने इस बारे में पति और सास को बताया, तो उन्होंने इसे ‘घर का मामला’ कहकर टाल दिया। लगातार उत्पीड़न के बाद, अनिता ने नेलमंगला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।