दुकान में खड़े शख्स को आया हार्ट अटैक, चंद सेकंड में ही तोड़ दिया दम; CCTV फुटेज वायरल

कर्नाटक के मांड्या जिले में अचानक हार्ट अटैक से 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मालवल्ली तालुक के हलगुर इलाके में इरनैया नामक शख्स एक दुकान में पेंट खरीदने गए थे। दुकान के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि खड़े-खड़े ही उन्होंने सीने में तेज दर्द होने पर हाथ रखा और अचानक जमीन पर गिर पड़े, जिसके कुछ ही पलों में उनकी मौत हो गई।
इस तरह की अचानक होने वाली मौतों पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ लगातार चिंता जता रहे हैं। कार्डियोलॉजिस्टों का कहना है कि हालांकि कई बार शुरुआती लक्षणों को पहचाना जा सकता है, लेकिन इस मामले की तरह कई हार्ट अटैक बिना किसी चेतावनी के भी हो रहे हैं। विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया है कि समय पर सीपीआर (CPR) मिलने से कई जानें बचाई जा सकती हैं, लेकिन अभी भी आम लोगों के बीच सीपीआर देने की प्रक्रिया की जानकारी का अभाव है।
एक और अचानक मौत LIVE
— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) November 22, 2025
कर्नाटक के मंड्या में दुकान में सामान ख़रीदते एक व्यक्ति की अचानक हार्ट अटैक से मौत ।
कब ऐसी मौतों को हम मेडिकल इमरजेंसी समझेंगे? क्यों नहीं हब सबके लिए यह सबसे बड़ा मुद्दा है? pic.twitter.com/29fRNB5tiw