‘भूत उतारने’ के बहाने नाबालिग से तांत्रिक की शर्मनाक हरकत, फरार आरोपी पर केस दर्ज
November 24, 2025

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ अंधविश्वास के नाम पर एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। लड़की की तबीयत ठीक करने के बहाने मध्य प्रदेश के निवाड़ी निवासी तांत्रिक हरभजन को बुलाया गया था। आरोप है कि तांत्रिक ने मौका पाकर लड़की को एक बंद कमरे में ले जाकर ‘भूत-प्रेत का साया’ बताकर उसके सारे कपड़े उतरवा दिए। इसके बाद उसने शरीर पर नींबू रगड़कर नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया।
नाबालिग के चीखने-चिल्लाने पर परिजन कमरे में पहुंचे, जिससे घबराकर आरोपी तांत्रिक दूसरे दरवाजे से भाग निकला। इसके बाद पीड़ित परिवार ने बरुआसागर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तांत्रिक हरभजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार करने के लिए उसकी तलाश में जुट गई है।