‘गैर मर्दों से संबंध बनाओ’ पत्नी को तांत्रिक के पास ले गया पति, फिर दो अजनबियों ने किया दुष्कर्म

‘गैर मर्दों से संबंध बनाओ’ पत्नी को तांत्रिक के पास ले गया पति, फिर दो अजनबियों ने किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश में एक दंपति के बच्चे की चाहत ने खौफनाक मोड़ ले लिया है। शादी के डेढ़ साल बाद भी संतान न होने पर पति और ससुराल वालों ने महिला को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार, उसका पति उसे इलाज के बहाने असद नगर के एक तांत्रिक के पास ले गया, जहां उसे नशीली दवा खिलाकर बेहोश कर दिया गया।

होश आने पर महिला को पता चला कि दो अज्ञात लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जब उसने यह बात सास-ननद को बताई, तो उन्होंने मदद की जगह उसे गालियां दीं और पीटकर घर से निकाल दिया। इसके बाद मायके वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तांत्रिक, पति और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *